
राष्ट्र जागरण न्यूज छत्तीसगढ़/राजनांदगांव – राजनांदगांव के नवागांव खुर्द में श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया है,कामदगिरि मठ के जगद्गुरु संत श्री स्वरूपाचार्य जी महराज भक्तों को श्रीराम कथा का रसास्वादन करा रहे हैं,श्री राम कथा में भारी संख्या में श्री राम भक्त पधार रहे हैं।
संत श्री स्वरूपाचार्य जी महराज ने अपने श्री राम कथा के बीच में भव्य रूप से तुलसी पूजन करा कर 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने को लेकर व्यापक रूप से संदेश दिया।

महराज श्री ने कहा कि संत श्री आसाराम जी बापू को तुलसी पूजन दिवस के प्रेरणाश्रोत हैं,उन्होंने सनातन धर्म संस्कृति के रक्षार्थ बहुत से कार्य किए हैं,संत श्री स्वरूपाचार्य महराज ने आगे कहा कि वृद्ध संत श्री आसाराम जी बापू निर्दोष हैं,अब उन पर कानूनी बाध्यता नहीं होनी चाहिए,साथ ही उन्हें सत्संग करने की स्वतंत्रता प्रदान करनी चाहिए।

More Stories
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने बड़ी धूम धाम से संकीर्तन यात्रा निकाल कर मनाई तुलसी पूजन दिवस।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के निमित्त होंगे भव्य कार्यक्रम व भोजन प्रसादी का आयोजन।
बेरोजगार युवकों से वैदेही हॉस्पिटल रायपुर का प्रचार प्रसार करा के पारिश्रमिक नहीं देने वाले सत्येंद्र द्विवेदी की शिकायत युवकों ने कोरबा कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से की,राशि दिलाए जाने की लगाई है गुहार।