March 26, 2026

Rashtra Jagran Digital News

राष्ट्र धर्म सर्वप्रथम, सत्य साहस शौर्य

श्री योग वेदांत सेवा समिति ने बड़ी धूम धाम से संकीर्तन यात्रा निकाल कर मनाई तुलसी पूजन दिवस।

राष्ट्र जागरण न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा – संत श्री आसाराम जी बापू द्वारा प्रेरित तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को श्री योग वेदांत सेवा समिति कोरबा ने बड़ी धूम धाम से मनाई, टी पी नगर चौक से श्री सप्तदेव मंदिर तक कर्मा,रथ,विभिन्न झांकियों के साथ निकाली गई संकीर्तन सह शोभा यात्रा देखते ही बन रही थी,सप्तदेव मंदिर प्रांगण में भव्य दिव्य तुलसी पूजन किया गया,बड़ी संख्या में सनातनियों की उपस्थिति रही,लोगों ने श्री योग वेदांत सेवा समिति कोरबा की अपनी सनातन धर्म संस्कृति को अक्षुण्य बनाए रखने के दैवीय प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा किया है, भोग भंडारे प्रसाद वितरण साथ ही 25 दिसंबर तुलसी पूजन दिवस का समापन किया गया।


ज्ञात हो कि 2014 में पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू के पावन प्रेरणा से सनातन धर्म,भारतीय संस्कृति रक्षार्थ शुरू किया गया तुलसी पूजन दिवस आज विश्व व्यापी अभियान बन चुका है,जहां 25 दिसंबर को सनातनी लोग ईसाई मिशनरियों के चक्रव्यूह में फंस कर धर्मांतरित हो रहे थे,युवावर्ग नशे में मदहोश हो कर क्रिसमस मनाते थे वह तुलसी पूजन दिवस मनाकर अपनी सनातन संस्कृति को बचाए रखने की बात कर रहे थे।

You may have missed