August 6, 2026

Rashtra Jagran Digital News

राष्ट्र धर्म सर्वप्रथम, सत्य साहस शौर्य

श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के निमित्त होंगे भव्य कार्यक्रम व भोजन प्रसादी का आयोजन।

राष्ट्र जागरण न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा – श्री योग वेदांत सेवा समिति कोरबा के तत्वाधान में कल तुलसी पूजन दिवस के निमित्त भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं,जिसमें टी पी नगर चौक कोरबा से श्री सप्तदेव मंदिर कोरबा तक कर्मा नृत्य,रथ,झांकी के साथ संकीर्तन यात्रा की जाएगी,सप्तदेव मंदिर प्रांगण में शहर के गणमान्य जन,भक्तों,सनातनियों के द्वारा तुलसी पूजन का किया जाएगा,कार्यक्रम के पश्चात सात्विक भोजन प्रसाद की भी समुचित व्यवस्था की गई है।पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू की प्रेरणा से पूरे भारत वर्ष में तुलसी पूजन दिवस मनाई जाएगी,कोरबा के सप्तदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन करने बड़ी संख्या में सनातनियों के आने की संभावना है।

You may have missed