
रायगढ़ । पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से प्रदेश के बांधों में तेजी से जलस्तर बढ़ा है। जिसे डैम के गेट खोल के नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस बीच सूचना मिली है कि कल समोदा बांध से 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके आज दोपहर 12 बजे के करीब जिले में सरिया बरमकेला क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। इसको देखते हुए इन इलाकों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती साहू ने राजस्व सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों व नोडल ऑफिसर्स को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित गांवों के लोगों को सतर्क करने व राहत एवं बचाव की पूरी तैयारी रखने के लिए निर्देशित किया है।

उन्होंने एनडीआरएफ की टीम के साथ समन्वय कर प्रभावित जगहों को खाली करवा कर लोगों को राहत शिविरों में भेजने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देश पर रायगढ़ जिले के पुसौर एवं बरमकेला विकासखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम के शालाओं में 16, 17 एवं 18 अगस्त को बच्चों के लिए अवकाश होगा।

स्कूल के शिक्षक, रसोईया और सफाई कर्मी को बाढ़ राहत कैंप में सहयोग के लिए निर्देशित किया गया है।


More Stories
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने बड़ी धूम धाम से संकीर्तन यात्रा निकाल कर मनाई तुलसी पूजन दिवस।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के निमित्त होंगे भव्य कार्यक्रम व भोजन प्रसादी का आयोजन।
कामदगिरि मठ के जगद्गुरु संत श्री स्वरूपाचार्य महराज ने श्रीराम कथा में भव्य तुलसी पूजन करा कर 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने का दिया संदेश।संत श्री आसाराम जी बापू को बताया प्रेरणास्त्रोत