
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज़ :-खरसिया विकासखंड के ग्राम जोबी के युवा कल्याण यूथ क्लब के सदस्यों ने गांधी चौक स्थित सार्वजनिक सांस्कृतिक मंच का जीर्णोधार किया, युवाओं ने सांस्कृतिक मंच का चित्रण कर स्वच्छता का परिचय दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के सोच में परिवर्तन लाना है। इस गरिमामयी कार्यक्रम को सफल बनाने जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत जोबी के सरपंच अनुसुईया राठिया से सहमति प्राप्त कर कराया गया।

निरीक्षण में NYKS प्रभारी कु.गीता जोल्हे और डोलनारायण साहू उपस्थित रहे।नेहरू युवा कल्याण क्लब के युवाओं द्वारा समय समय पर सामाजिक कार्यक्रम कर जनमानस को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया जाता है, कार्यक्रम में भोलाशंकर मेहरा,सूर्यकान्त राठिया,नरेश कुमार,यतीन्द्र प्रताप,भूपेंद्र कुमार, सिद्धांत कुमार,प्रेमलता,उग्रसेन,गोवर्धन सोनी, चंद्रशेखर राठिया ,योगेश राठिया, दुर्गेश राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने बड़ी धूम धाम से संकीर्तन यात्रा निकाल कर मनाई तुलसी पूजन दिवस।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के निमित्त होंगे भव्य कार्यक्रम व भोजन प्रसादी का आयोजन।
कामदगिरि मठ के जगद्गुरु संत श्री स्वरूपाचार्य महराज ने श्रीराम कथा में भव्य तुलसी पूजन करा कर 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने का दिया संदेश।संत श्री आसाराम जी बापू को बताया प्रेरणास्त्रोत