
*प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज रायपुर*-
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम नियुक्त किया है। दिल्ली में आयोजित अहम बैठक के बाद एआईसीसी जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश जारी किया है। टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, हैं तैयार हम, महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भी ट्वीट कर टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


उन्होंने कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप इस नई जिम्मेदारी के साथ हमेशा की तरह जनसेवा के कार्यों में समर्पित होकर प्रदेश की सेवा करते रहेंगे और आपके अनुभव का फायदा प्रदेश की जनता को मिलेगा।


More Stories
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने बड़ी धूम धाम से संकीर्तन यात्रा निकाल कर मनाई तुलसी पूजन दिवस।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के निमित्त होंगे भव्य कार्यक्रम व भोजन प्रसादी का आयोजन।
कामदगिरि मठ के जगद्गुरु संत श्री स्वरूपाचार्य महराज ने श्रीराम कथा में भव्य तुलसी पूजन करा कर 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने का दिया संदेश।संत श्री आसाराम जी बापू को बताया प्रेरणास्त्रोत