
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज कोरबा:-एन टी पी सी कोरबा के भुविस्थापित मुआवजा व क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर पिछले 70 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं भू विस्थापित परिवारों को एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा कई बार पत्र दिया गया लेकिन इनको सिर्फ आश्वासन ही दिया गया इनकी मांगों को अमल में नहीं लाया गया जो अपनी जायज मांगों को लेकर 22 अप्रैल से आईटीआई चौक कोरबा में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कोरबा ने भुविस्थपित परिवारों के अनिश्चित कालीन धरना का समर्थन किया है।
के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने कहा कि आप सबकी जायज मांगों के समर्थन में हम सक्रिय समर्थन देते हैं और आपके कंधे से कंधे मिलाकर हम साथ रहेंगे आप सबके साथ यहां पर रही भाजपा की सरकार हो या कांग्रेस की सरकार दोनों भू विस्थापित परिवारों के साथ छलावा किया है और पूर्व जिला सचिव कामरेड एम एल रजक एवं साथी कामरेड राममूर्ति दुबे ने कहा कि आप सब के आंदोलन में पूर्व में भी हम लोगों ने सक्रिय रुप से रहते हुए जेल भी गए थे और आने वाले समय में हम लोग आपके साथ कदम से कदम मिलाकर साथ रहेंगे इस धरना प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य सुनील सिंह लालू राम उपस्थित थे।



More Stories
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने बड़ी धूम धाम से संकीर्तन यात्रा निकाल कर मनाई तुलसी पूजन दिवस।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के निमित्त होंगे भव्य कार्यक्रम व भोजन प्रसादी का आयोजन।
कामदगिरि मठ के जगद्गुरु संत श्री स्वरूपाचार्य महराज ने श्रीराम कथा में भव्य तुलसी पूजन करा कर 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने का दिया संदेश।संत श्री आसाराम जी बापू को बताया प्रेरणास्त्रोत