प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज़। खनिज विभाग की नज़र फीकी पड़ती दिख रही है, क्योंकि जिले भर में रेत की रायल्टी किसी को नहीं दिया जा रहा है। बालको क्षेत्र में रेत माफियाओं की तूती बोलती है। जिले में खनिज विभाग की अनदेखी और थानों के पैरोतले रेत की चोरी का खुले आम खेला चल रहा है। काफी महीनों से रजगामार क्षेत्र में चल रहे रेत की चोरी को देखते हुए कुछ पत्रकारों ने रेत चोरों और ठेकेदारों से पूछा तो कहने लगे कि पैसे से रायल्टी चलती है खनिज विभाग की कोई जरूरत नहीं। इससे स्पष्ट होता है कि संबंधित थानों और कुछ खैर विभाग के पहुंच वालों के संरक्षण में यह गोरख धंधा चल रहा है। रजगामार क्षेत्र में बहुत से जगहों पर रेत की चोरी हो रही है। जिसमें कुछ ठेकेदार के साथ साथ रजगामार के मशहूर चंदा सेठ (अग्रवाल) जो खुलेआम रात दिन रेत की चोरी करवाते हैं और पूछने पर रायल्टी नहीं होने का बात भी स्वीकार किया जाता है। कोरबा जिला में सब जगह रेत की चोरी का मामला आता ही रहता है लेकिन दुख की बात तो यह है कि प्रशासन को इसकी जानकारी के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं होती जिससे माफियाओं के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते नज़र आ रहे हैं।


More Stories
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने बड़ी धूम धाम से संकीर्तन यात्रा निकाल कर मनाई तुलसी पूजन दिवस।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के निमित्त होंगे भव्य कार्यक्रम व भोजन प्रसादी का आयोजन।
कामदगिरि मठ के जगद्गुरु संत श्री स्वरूपाचार्य महराज ने श्रीराम कथा में भव्य तुलसी पूजन करा कर 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने का दिया संदेश।संत श्री आसाराम जी बापू को बताया प्रेरणास्त्रोत