


प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज़। हिंदुस्तान एक धर्म निरपेक्ष देश होने के साथ साथ हिंदुस्तान के ध्वज की मान सम्मान के लिए देश के सीमा में रक्षा के लिए हिंदुस्तानी बल भी अपनी ध्वज के लिए अपनी जान की बाज़ी लगाकर ध्वज की आन बान शान की रक्षा करते हैं। इसमें हिंदुस्तान के भीतर रहने वाले एक एक हिंदुस्तानी भी अपने तिरंगा के लिए अपनी जान न्यौछावर करने के लिए तैयार रहते हैं। लेकिन कुछ जगहों पर तिरंगा के तो रंग ही लाल हो चुके हैं और उसे चंद रूपियों के लिए धड्डले से बेच रहे हैं। राष्ट्रीय गौरव सम्मान अधिनियम 2005 के अंतर्गत ध्वज को अनुचित ढंग से रखने और बेचने के लिए या ध्वज का तौहीन के लिए सख़्त और कड़ी कार्यवाही होती है। जिले में जगह जगह खुलेआम लाल रंग के झंडे बेचे जा रहे हैं। जिसे प्रशासनिक अधिकारी भी देखकर अनदेखा कर राष्ट्रीय गौरव सम्मान अधिनियम की धज्जियां उड़ रही है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने अनेक पहलू पर बल दे रही है लेकिन प्रशासन को जानकारी होते हुए भी क्या उस पर रोक या कार्यवाही होगी ?

More Stories
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने बड़ी धूम धाम से संकीर्तन यात्रा निकाल कर मनाई तुलसी पूजन दिवस।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के निमित्त होंगे भव्य कार्यक्रम व भोजन प्रसादी का आयोजन।
कामदगिरि मठ के जगद्गुरु संत श्री स्वरूपाचार्य महराज ने श्रीराम कथा में भव्य तुलसी पूजन करा कर 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने का दिया संदेश।संत श्री आसाराम जी बापू को बताया प्रेरणास्त्रोत