
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/
रायपुर- हिंदू धर्म पर आस्था रखने वाले और पूजा-पाठ रखने वालों के जेब पर असर पड़ने वाला है. केंद्र की मोदी सरकार ने गंगाजल पर 18 प्रतिशत GST लगाने का निर्णय लिया है. ऐसे में लोगों की भक्ती अब महंगी होने वाली है. ऐसा इसलिए, क्योंकि अब गंगाजल के अधिक पैसे चुकाने होंगे. अब इस मुद्दे को लेकर सीएम बघेल ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. साथ ही इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है.

सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा, अब गंगाजल पर भी GST!!! क्या श्रद्धालु पूजा-पाठ न करें? क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा तो ऐसी ही लग रही है. मोदी सरकार ने 4 दिन पहले गंगाजल पर 18 प्रतिशत जी. एस. टी लगाने का निर्णय किया है. जिससे नकली रामभक्त, सनातन संस्कृति के महिमा मंडन का ढोंग करने वाले तथा गौमाता की रक्षा के नाम पर आतंक फैलाने वालों का चेहरा बेनकाब हो गया है. मोदी जी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए गंगाजल पर जी. एस. टी लगाने का निर्णय तत्काल वापस लें

More Stories
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने बड़ी धूम धाम से संकीर्तन यात्रा निकाल कर मनाई तुलसी पूजन दिवस।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के निमित्त होंगे भव्य कार्यक्रम व भोजन प्रसादी का आयोजन।
कामदगिरि मठ के जगद्गुरु संत श्री स्वरूपाचार्य महराज ने श्रीराम कथा में भव्य तुलसी पूजन करा कर 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने का दिया संदेश।संत श्री आसाराम जी बापू को बताया प्रेरणास्त्रोत