
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/कोरबा – कोरबा जिले के दीपका एसईसीएल के अधिग्रहित ग्राम मलगांव में ग्रामवासियों को विधि अनुरूप मुआवजा न देकर फर्जी तरीके से तत्कालीन राजस्व अधिकारी,दीपका तहसीलदार किशोर शर्मा,भू अभिलेख शाखा कटघोरा में पदस्थ बाबू मनोज गोभिल,पटवारी विकास जायसवाल व एसईसीएल के अधिकारियों ने मुआवजा राशि/मुआवजा पत्रक अपने परिवार व घनिष्ट लोगों को लाभ पहुंचाने के नियत से बनाया है,विधि अनुरूप मुआवजा नहीं मिल पाने व फर्जी मुआवजा राशि बनाए जाने को लेकर मलगांव के पीड़ित ग्रामवासियों ने लगभग 2 वर्ष से शासन प्रशासन के समक्ष घुटने टेकते रहे किंतु न तत्कालीन छत्तीसगढ़ शासन,क्षेत्रीय विधायक और न ही तत्कालीन प्रशासन ने किसी प्रकार से कोई जांच की गई वरन दोषियों के संरक्षक बनकर कई तरह से किए गए भ्रष्टाचार को मूकदर्शक बनकर देखते रहे।

प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज – ने भ्रष्टाचार से पीड़ित ग्रामवासियों की आवाज बनकर मुखरता से यह मामला को शासन प्रशासन के समक्ष उठाते रहा है यही कारण है की अंततः जिला के वर्तमान तेजतर्रार जिलाधीश श्री अजीत बसंत ने मलगांव के ग्रामवासियों के शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए फर्जी मुआवजा राशि बनाए जाने को लेकर जांच के निर्देश दिए हैं व जिले में भ्रष्टाचार के मामले में अव्वल बताए जा रहे बाबू मनोज गोभिल को तत्काल प्रभाव से उनकी मूल पदस्थापना दीपका तहसील भेजा गया।


पूर्व में भ्रष्टाचार को लेकर शासन प्रशासन के ढीले रवैए के कारण भय मुक्त होकर कई तरीके से भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले,अपने परिवार व घनिष्ट लोगों के नाम करोड़ो रुपए के फर्जी मुआवजा राशि/मुआवजा पत्रक तैयार करने वाले तहसीलदार,एसईसीएल दीपका के अधिकारी,बाबू मनोज गोभिल,पटवारी विकास जायसवाल व अन्य अधिकारी, कर्मचारियों में कलेक्टर कोरबा श्री अजीत बसंत के कार्यवाही से अब भय व्याप्त है।

कोरबा कलेक्टर द्वारा जांच करने व भ्रष्ट बाबू मनोज गोभिल पर मूल पदस्थापना में स्थानांतरण के निर्देश देने के पश्चात् ग्रामीणों का कहना है प्रशासन के प्रति उनकी विश्वास बढ़ी है वहीं रसूखदार बाबू मनोज गोभिल यथावत कटघोरा भू अभिलेख शाखा में बने रहने के लिए एड़ी चोटी की जोर लगाते हुए तमाम नेताओं के चरण वंदन करते नजर आ रहा है।

मलगांव के ग्रामवासियों ने कहा की तत्कालीन छत्तीसगढ़ की सरकार ऐसे भ्रष्ट अधिकारी,कर्मचारियों को शह देती रही किंतु अब हमें अपने क्षेत्रीय विधायक व वर्तमान बीजेपी की सरकार,कोरबा जिलाधीश पर पूर्ण विश्वास है की ऐसे भ्रष्टाचारियों पर हुए तमाम शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करेंगे व समस्त पीड़ित ग्रामवासियों को न्याय दिलाएंगे जिससे भ्रष्टाचार पर पूर्ण लगाम लगे।


More Stories
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने बड़ी धूम धाम से संकीर्तन यात्रा निकाल कर मनाई तुलसी पूजन दिवस।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के निमित्त होंगे भव्य कार्यक्रम व भोजन प्रसादी का आयोजन।
कामदगिरि मठ के जगद्गुरु संत श्री स्वरूपाचार्य महराज ने श्रीराम कथा में भव्य तुलसी पूजन करा कर 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने का दिया संदेश।संत श्री आसाराम जी बापू को बताया प्रेरणास्त्रोत