प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज छत्तीसगढ़/ कोरबा:-“भगवान जगन्नाथ महाप्रभु” जी पूर्ण स्वस्थ होने के पश्चात प्रतिवर्ष अपने भक्तों के कुशल क्षेम जानने नगर भ्रमण पर दिव्य भव्य रथ पर सवार होकर निकलते हैं।भारतवर्ष में ही नहीं अपितु पूरे विश्व स्तर में रथ यात्रा का महोत्सव मनाया जाता है,चार धाम में से एक जगन्नाथ धाम में महाप्रभु जी अलौकिक अद्वितीय रथ यात्रा का महोत्सव मनाया गया।साथ ही पूरे भारत वर्ष में रथ यात्रा महोत्सव मनाया जा रहा है,वहीं छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ऐतिहासिक रथ यात्रा दादर खुर्द सहित गोकुल नगर में संपन्न हुआ।जहां लगभग एक लाख की संख्या में भगवान महाप्रभु जी के दर्शन पाने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।कोरबा जिले के दादर में पिछले 100 वर्ष से भी अधिक समय से ऐतिहासिक रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन होते आ रहा है। इस बार कोरबा के गोकुल नगर में स्थित स्वामी जगन्नाथ महाप्रभु जी के मंदिर से रथ यात्रा निकालने और महाप्रभुजी के नगर भ्रमण को लेकर कालोनी के रहवासियों की उत्साह देखते बन रही थी,पूरे गोकुलनगर कालोनी वासियों ने मिलकर पूरे भव्यता के साथ रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया।साथ ही महाप्रभु जी दिव्य रथ पर सवार होकर अपने प्यारे भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले,गोकुल नगर के रहवासी जगन्नाथ महाप्रभु जी के भक्त रथ यात्रा के आनंद उत्सव में नृत्य करते हुए भाव विभोर हो रहे थे।महाप्रभु जी सेवा समिति गोकुल नगर के पदाधिकारियों ने कहा कि अब से प्रतिवर्ष भगवान जगन्नाथ महाप्रभु जी का रथ यात्रा आनंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा।




More Stories
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने बड़ी धूम धाम से संकीर्तन यात्रा निकाल कर मनाई तुलसी पूजन दिवस।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के निमित्त होंगे भव्य कार्यक्रम व भोजन प्रसादी का आयोजन।
कामदगिरि मठ के जगद्गुरु संत श्री स्वरूपाचार्य महराज ने श्रीराम कथा में भव्य तुलसी पूजन करा कर 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने का दिया संदेश।संत श्री आसाराम जी बापू को बताया प्रेरणास्त्रोत