
प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज श्रीगंगानगर (राजस्थान) — जिस तरह भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समय संयम दिखाया, वैसा ही संयम अगली बार नहीं दिखाया जाएगा । सैनिकों, पाकिस्तान को मानचित्र (नक्शे) से मिटा देने के लिए तत्पर रहो । यदि पाकिस्तान को विश्व में स्थान बनाना है तो उसे आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना होगा, ऐसा कथन भारत के सैन्यदल प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने यहां सैनिकों की छावनी में उनसे बात करते हुए दिया । जनरल द्विवेदी ने सैनिकों से पूरी तरह तत्पर रहने को कहा एवं यह भी कहा की ‘अगर ईश्वर की इच्छा हुई तो उन्हें शीघ्र ही यह अवसर मिल भी सकता है ।’
जब तक हम जीवित हैं, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हमारे साथ रहेगा।
जनरल द्विवेदी ने आगे कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में ९ आतंकवादी अड्डे नष्ट किए तथा १०० से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया । भारत ने नष्ट किए गए आतंकवादियों के अड्डों के प्रमाण पूरे विश्व को दिखाए हैं । अगर भारत ने प्रमाण न दिखाए होते तो पाकिस्तान ने उन सभी छिपा दिया होता । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हमारे जीवन में इतनी गहराई से जडें जमा चुका है कि जब तक हम जीवित हैं यह हमारे साथ रहेगा ।

More Stories
श्री योग वेदांत सेवा समिति ने बड़ी धूम धाम से संकीर्तन यात्रा निकाल कर मनाई तुलसी पूजन दिवस।
श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वाधान में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के निमित्त होंगे भव्य कार्यक्रम व भोजन प्रसादी का आयोजन।
कामदगिरि मठ के जगद्गुरु संत श्री स्वरूपाचार्य महराज ने श्रीराम कथा में भव्य तुलसी पूजन करा कर 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने का दिया संदेश।संत श्री आसाराम जी बापू को बताया प्रेरणास्त्रोत