March 26, 2026

Rashtra Jagran Digital News

राष्ट्र धर्म सर्वप्रथम, सत्य साहस शौर्य

गीता देवी हॉस्पिटल हुआ सीज,विधायक ननकी राम कंवर बैठे धरना पर

प्रखर राष्ट्रवाद न्यूज कोरबा:- पहाड़ी कोरवा महिला की अस्पताल में मौत के मामले को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है। पूर्व गृहमंत्री रामपुर विधायक ननकीराम कंवर जहां धरना पर बैठे वहीं कलेक्टर ने इस पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित करने के साथ ही अस्पताल को सील करा दिया है।

हाथ में मामूली सा फ्रेक्चर लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ पहाड़ी कोरवा महिला को बेहतर ईलाज कराने की बात कहकर जिला अस्पताल से निजी अस्पताल गीता देवी मेमोरियल में भर्ती किया गया। 9 फरवरी से ऑपरेशन करने के नाम पर अपने अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ईलाज में विलंब किया गया।

गीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल, कोसाबाड़ी की लापरवाही के कारण पहाड़ी कोरवा महिला सोनी बाई पति सुख सिंह पहाड़ी कोरवा 50 वर्ष निवासी ग्राम सतरेंगा की पिछली रात मौत हो गई। इस मामले में रामपुर विधायक वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने अस्पताल के सामने धरना शुरू कर दिया है। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल सहित अन्य भी धरना पर बैठे हैं। इनके द्वारा बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे इस अस्पताल को तत्काल बंद करने एवं जिला अस्पताल से गीतादेवी मेमोरियल अस्पताल में रेफर करने वाले डॉ. सहित संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की जा रही है।

दूसरी ओर कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने इस पूरे मामले में जांच के निर्देश दे दिए हैं। कोरबा एसडीएम हरिशंकर पैकरा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग माया वारियर एवं सीएमएचओ डॉ. बीबी बोर्डे जांच टीम में शामिल हैं। 3 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने निर्देशित किया गया है। देर शाम कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ के द्वारा गीता देवी मेमोरियल अस्पताल को सील कराने की कार्यवाही की गई

You may have missed